आग से चार बीघा गेहूं जलकर राख
मुगलसराय/नियामताबाद। अलग अलग क्षेत्र में मंगलवार को शार्ट सर्किट और अज्ञात कारणों से लगी आग में चार बीघा से अधिक गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने स्वयं के प्रयास से आग बुझाई। इससे आस पास के खेत आग की चपेट में आने से बच गए।
मुगलसराय कोतवाली के सहजौर गांव के सिवान में सुबह साढ़े नौ बजे 11 हजार बोल्टेज तार में शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी की से गेहूं के खेत में आग लग गई। फसल जलती देख ग्रामीणों ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पीट पीट कर आग बुझाई। हालांकि तब तक जवाहिर शर्मा, रामलाल शर्मा, बचाऊ शर्मा दस बिस्वा गहूं जल गया। इसी तरह अलीनगर थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव के सिवान में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे प्यारेलाल यादव के चार बीघा खेत की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।