फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से लाखों रुपये मूल्य के सामान जले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को अगलगी की घटनाओं में लाखों रुपये मूल्य के सामान जल राख हो गया। सकलडीहा के उकनीवीरमराय गांव में गुरुवार की देर रात दो रिहायशी मकान में आग लग गई। इस घटना में पचास हजार रुपये नकद सहित दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इसी तरह इलिया कस्बा में टेंट की दुकान में आग लगने से पचास हजार रुपये मूल्य का समान जल गया।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के उकनीबीरमराय गांव के शिवलोचन प्रजापति के दो पुत्र सोनू और भोनू प्रजापति के रिहायशी मकान में गुरुवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपट देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। इस पर मकान में सो रहे दोनों भाईयों के परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों काबू पर काबू पाए। तब तक सारा सामान जल कर राख हो गया। पीड़ितों के अनुसार दोनों घरों में 50 हजार रुपये नगद, 40 हजार रुपये मूल्य के आभूषण, अनाज, बर्तन, आलमारी, कपड़े सहित गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। समाज सेवी संजय उर्फ बुलबुल दूबे ने एसडीएम सत्येन्द्र सिंह व तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार के सहयोग से परिवार वालों को अनाज मुहैया कराया। इस संबंध में तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलिया संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित एक टेंट की दुकान में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग लग गई। इसमें 50 हजार रुपये मूल्य से अधिक का सामान जल गया। ग्रामीणों ने प्रयास कर आग बुुझाई। लेकिन तब तक टेंट का पूरा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित हाजी हैदर ने बताया कि रोजाना की तरह गुरुवार की रात नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच किसी तरह दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने फोन से इसकी सूचना दी। जब तक वह आकर दुकान का शटर खोलता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से लगभग 50 हजार रुपये से अधिक मूल्य का सामान जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें