फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुगलसराय (ब्यूरो)। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित हुई 34 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद की शाम्भवी और शिवदेव चौहान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जनपद से इस प्रतियोगिता में कुल सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

22 से 25 मार्च तक महाराष्ट्र के पुणे के शिखु पठारे स्टेडियम में 34 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जनपद से शाम्भवी मिश्रा, तेजस्वनी मिश्रा, आकांक्षा चौहान, श्वेता राय, शिवम चौहान, शिवजीत चौहान आदि ने प्रतिभाग किया था। इसमें अपने किक के दम पर बालिका वर्ग में सकलडीहा ताइक्वांडो एकेडमी की शाम्भवी मिश्रा व बालक वर्ग में शिव देव चौहान ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के मेडल जीतने के बाद परिवार वालों बधाई देने वाले लोग उनके घर पहुंचते रहे। इसमें शरद प्रताप राव, अल्ताब खान, अशोक केशरी, डा. ओमप्रकाश चौहान, सीमा खान, नवीन कुमार, अभिषेक कुमार, अमित मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें