मुगलसराय विधानसभा मुगलसराय के पूर्व विधायक बब्बन सिंह चौहान के सपा में शामिल होने के बाद प्रथम बार जनपद आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
वर्ष 2012 में मुगलसराय विधानसभा सीट से बब्बन सिंह चौहान बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2017 में बसपा सुप्रीमो पर टिकट के एवज में रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए बब्बन सिंह चौहान ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पूर्व विधायक ने प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से मुगलसराय विधानसभा से एक बार फिर से ताल ठोकी लेकिन सात हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाये। हाल ही में सपा का दामन थामने के बाद के बाद लखनऊ से प्रथम बार जनपद आगमन पर रविवार को सपाजनों ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। पड़ाव संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पड़ाव चौराहे पर ढोल बाजे व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान बहादुरपुर के पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव, अमित यादव, जितेंद्र यादव, मोनू यादव, चकरु यादव, अखिलेश यादव, इमरान खान, अमित चौहान, कुंजन सिंह चौहान आदि लोग उपस्थित रहे। उधर मुगलसराय में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बब्बन सिंह चौहान का स्वागत किया। इसमें संतोष यादव, विनय यादव, प्रदीप यादव, धीरज यादव , कृष्णा सिंह ,अनीश मिश्रा ,संजय बिंद, कपिल यादव, राहुल पहलवान, वीरेंद्र यादव, नितिन गुप्ता, वीरेंद्र यादव बंटी, गुंजन यादव, सैफ अहमद आदि मौजूद रहे।