मुगलसराय। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जनपद में 12 से 19 फरवरी तक यातायात नियमों का उल्लंघन कर दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा अभियान चलाया जायेगा।
यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाना कई बार लोगों को भारी पड़ चुका है। जनपद में पिछले छह माह में बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने पर बीस लोग अपनी जान गंवा चुके है जिसमें ज्यादातर लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। जबकि हेलमेट पहन कर बाइक चलाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस कई बार अभियान चला चुकी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत बिना हेलमेट, निर्धारित गति सीमा से तेज, ट्रिपल राईडिंग व ईयर फोन लगाकर दो पहिया वाहन चलाने वाले चालकों का चालान किया जाएगा। कहा कि यदि अभियान पूरे सप्ताह भर दो चरणों में चलेगा। इसमें सुबह और शाम वाहनों की चेकिंग की जाएगी। बताया कि पिछले छह माह में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलानें वालों से करीब दस लाख रुपये से अधिक का चालन वसूल किया गया है।