फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने भी दिया अनिश्चित कालीन धरने को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धानापुर। गुरैनी गंगा घाट पर विभिन्न मांगों को लेकर किसान और समाजसेवी अंजनी सिंह अनिश्चित कालीन धरने पर हैं। शनिवार को क्षेत्र के कई गांवों से पहुंची महिलाओं ने भी धरने को समर्थन दिया तथा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

भारतीय किसान युनियन और समाजसेवी अंजनी सिंह क्षेत्र के गुरैनी गंगा तट पर गंगा कटान, उच्च शिक्षा और विभिन्न मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं। धरने के नौवें दिन रविवार को तमाम महिलाएं हाथ में हसुवा, झाड़ू लेकर धरने में शामिल हुई। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के हल के लिए धरना चल रहा है लेकिन प्रशासन इस पर गंभीर नहीं है।। किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं के समर्थन से आंदोलन को गति मिला है। इस दौरान अंशिका यादव, सरिता, माधुरी, नीलू यादव, रूबी, रीमा, गुड़िया, सोनी, जीरा, माधुरी, रीता, गायत्री, ललिता, मीता, अंगद यादव क्रांतिकारी, जवाहिर यादव, सुभाष यादव, परशुराम, शिवराज, रामअवध, प्रभु नारायण आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अक्षयवर सिंह और संचालन जयप्रकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें