फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को धान बिक्री को लेकर जागरुक करने निकली रथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। किसानों के धान की खरीद को लेकर जिले में 86 क्रय केंद्र की स्थापना की गई है। यह क्रय केंद्र किन-किन स्थानों पर है। यहां पर धान बेचने के लिए किस-किस मानकों को पूरा करना है। अब इसके लिए प्रचार रथ घूम-घूम कर लोगों को जागरूक करेगी। प्रभारी जिलाधिकारी बच्चा लाल ने सोमवार को इस प्रचार वाहन को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

किसानों के धान का सरकार ने कामन धान का रेट 1550 रुपया प्रति कुंतल निर्धारित किया है। इसके साथ ही इस बार 15 रुपया प्रति कुंतल धान की उतराई व उसके तौल आदि के लिए निर्धारित की गई है। कुल मिलाकर 1565 रुपये प्रति कुंतल किसानों को दिया जाएगा। वहीं उन्ही किसानों के धान की खरीद की जाएगी जिनके धान की नमी 17 प्रतिशत होनी चाहिए। इन क्रय केंद्रो पर धान बेचने वाले किसानों को पैसा भी 24 घंटे के अंदर उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिया जाएगा। इन सभी की जानकारी किसानों को दिया जाएगा। इसके लिए प्रचार वाहन कलेक्ट्रेट से निकल कर पूरे जिले में भ्रमण करेगी। इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को इस प्रचार वाहन से खरीद के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इस दौरान एसडीएम दीप्तीदेव यादव, जियालाल सरोज, जिला विपणन अधिकारी के के सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सकलडीहा श्वेता पांडेय, चकिया विपणन अधिकारी ध्रुवपाल सिंह, विपणन निरीक्षण नीरज सिंह, अमित सिंह सैयदराजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें