फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती फिल्म के विरोध में संजय लीला भंसाली का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। पद्मावती फिल्म का विरोध धीरे धीरे बरहनी विकास खंड तक पहुंच गया है। रविवार की शाम घोसवा गांव के लोगों ने पूर्व प्रधान रमाकांत सिंह के नेतृत्व में फिल्म में रानी पद्मावती के चरित्र को तोड़ मरोड़ कर पेश करने और फिल्म रिलीज पर रोक की मांग करते हुए फिल्म के निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका और विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि रानी पद्मावती का चरित भारतीय नारी के धैर्य, साहस और संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे रानी के चरित को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करना किसी भी रूप में उचित नहीं है। वास्तविक इतिहास के साथ छेड़ छाड़ नहीं किया जाना चहिए। । प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पूर्व ग्राम प्रधान रमाकांत सिंह ने कहा कि जिस रानी ने अपने देश की संस्कृति ,सभ्यता और संस्कार के लिए जौहर कर लिया। उसी रानी के चरित्र को तोड़ मरोड़ कर पेश कर संजय लीला भंसाली ने असहनीय कदम उठाया है ।इससे पूर्व प्रदर्शनकारियों ने संजय लीला भंसाली मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए पुतले को पूरे गांव में घुमाया और गांव के बाहर उसे चप्पलों से पीटते हुए आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन करने वालों में गुड्डू सिंह, पंकज सिंह, प्रदीप सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह, सोनू , मिंटू, अखिलेश, शुभम, मनोज, गोलू ,अरुण, हृदय सिंह , विजय, अनुज, आशुतोष, संजय, जितेंद्र, दीपू , प्रमोद विकास, नितेश, रोशन, राज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें