मुगलसराय । एलबीएस महाविद्यालय नवीन परिसर में हुई अंतर महाविद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली राधाकृष्ण महिला महाविद्यालय अलीनगर के बीए द्वितीय वर्ष छात्रा आरजू खान का विश्वविद्यालय की ताइक्वानडों टीम में चयन होने पर छात्राओं ने खुशी का इजहार किया । इस दौरान छात्राओं ने विजेता छात्रा को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दी ।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की अन्तर महाविद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता पिछले दिनों नियामताबाद स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय नवीन परिसर में हुयी थी। जिसमें छात्रा वर्ग में राधाकृष्ण महिला महाविद्यालय, अलीनगर की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आरजू खान ने अंडर 46 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था । इसके बाद चयनकर्ताओं ने आरजू खान का चयन विश्वविद्यालय की टीम के लिए किया जो अन्तर विश्वविद्यालयीय मुकाबला में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी । इस अवसर पर राधाकृष्ण महाविद्यालय प्रबंधक बैजनाथ यादव, शिक्षिका रीता यादव, उर्मिला पांडेय, सुनैना शर्मा, प्रद्युम्न द्विवेदी के साथ सहपाठी पिंकी, सुल्ताना, फरजाना, नेहा, पिकनिक, जीनत, काजल, गायत्री, बेबी, श्वेता, लवली आदि छात्राओं आरजू खान को मिठाई खिलाकर बधाई दी।