फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे पद देकर बागी कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। पार्टी में बगावती तेवर का असर निकाय चुनाव पर नहीं पड़ेगा। कुछ लोग टिकट न मिलने से नाराज हैं। उन्हें किसी न किसी पद आसीन किया जाएगा। ये बातें मुगलसराय में केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र उर्फ मोती सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार विकास के पथ पर है। लोगों का भरोसा भाजपा पर बढ़ा है। यही नहीं कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। इसी वजह से इस बार टिकट की चाह रखने वालों संख्या भी अधिक रही है। टिकट बंटवारे के समय कार्यकर्ता उत्साहित हो गए लेकिन टिकट तय होने के बाद अब सभी कमल का चुनाव चिन्ह देखेंगे। कहा कि दीनदयाल नगर में भी फिर से भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसके पूर्व उन्होंने फीता काट कर केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुगलसराय विधायक साधना सिंह, राणा सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अध्यक्ष प्रत्याशी संतोष खरवार आदि रहे। चंदौली संवाददाता के अनुसार के नगर के पुरानी बाजार में शुक्रवार की देर शाम भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष कार्यालय का उद्धाटन मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर रविन्द्र गोंड, राघवेन्द्र सिंह, पंकज मिश्र, हरिश्चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें