फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समूहो की महिलाओ ने चकिया ब्लाक पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विरोध किया
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया । राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत भरेहटा कलां तथा भीषमपुर की दो महिला समूहों की महिलाओं ने बैंक में जमा पैसे को निकालने का आरोप कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी प्रभात यादव पर लगाते हुए बुधवार को चकिया ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत भीषमपुर गांव में आशा ग्राम स्वयं सहायता समूह तथा भरेहटा कलां गांव में सेवरी समूह का गठन प्रभात यादव ने कराया था तथा समूहों के खाते काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक सोनहुल में खुलवाये थे। समूह की महिलाओं ने पिछले पांच वर्षों से पचास रुपये प्रतिमाह की दर से जमा किया था। आरोप है कि इस धनराशि को प्रभात यादव ने सादे धन निकासी प्रपत्र पर अंगूठा लगवाकर निकाल लिया। महिलाओं ने प्रभात यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तेतरा देवी, हेमंती, लक्ष्मिना, सविता देवी, अनिता, ज्योति, कुंती, तीजा देवी, उषा, सुनिता, धनेसरा, जमुना, प्रमिला सहित तमाम महिलाए सम्मिलित थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें