चन्दौली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी उपलक्ष्य के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली में अयोजित हुई जिसमें जिसमें पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई इस प्रतियोगिता में पूरे जिले से 1830 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें मनिहरा को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने 20-24 के स्कोर से हरा दिया।
मुख्य अतिथि वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता खिलाड़ियों के बीच में आपसी सामंजस्य का सबसे बड़ा प्रमाण देता है। उन्होंने खेल के विषय में बताते हुए कहा कि सामने से आने वाले व्यक्ति को किस प्रकार से एक संगठित होकर इसे पकड़ना है यह खेल का मुख्य उद्देश्य होता है साथ ही खेल से भाई चारे की भावना बढ़ती है। इस दौरान आशीष रघुवंशी, संजय सिंह सहित तमाम लोग रहे। प्रतियोगिता 15 सितंबर तक चलेगी।