फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ ने चकिया को हरा खिताब पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धीना। स्थानीय जनता इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय बालिबाल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हो गया। जिसमें रामगढ़ की टीम ने चकिया को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। बतौर मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें चार टीमों की पात्रता सही न होने पर उन्हें वापस कर दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान सीनियर वर्ग के फाइनल मैंच आदित्य नारायन राजकीय इंटर कालेज चकिया और बाबा कीनाराम इंटर कालेज रामगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें रामगढ़ ने काटे के मुकाबले में चकिया को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुपम राम ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने जनता इंटर कालेज को अपनी निधि से दस लाख देने की घोषणा की तथा नवरात्र में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर फरक्का और अपर इंडिया एक्सप्रेस के ठहराव होने की जानकारी दी। वही जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने प्रतियोगिता के सफलता पूर्वक संपंन होने पर आयोजकों को बधाई दी तथा गुरुवार को विद्यालय के शिक्षकों अवकाश देने की बात कही। इस दौरान अनिल सिंह, विनोद राय, रतन सिंह, कामेश्वर राय, जय प्रकाश उपाध्याय, कामेश्वर राय, परमानंद सिंह, सुशील सिंह जनौली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें