फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 21.10 लाख से होगी बैरी खुर्द संपर्क मार्ग की मरम्मत

विज्ञापन
सकलडीहा-कमालपुर से बैरी खुर्द गांव को जाने वाला क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा-कमालपुर रोड़ से बैरी खुर्द गांव जाने वाले संपर्क मार्ग की 21.10 लाख रुपए से मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से भेजी गई कार्ययोजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। सड़क बनने से 10 गांव के करीब आठ हजार लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

बैरी खुर्द संपर्क मार्ग से सिरकलपुर, गोपालपुर, बैरीकला, बैरीखुर्द, चिलबिली, मोहन भिट्ठी, सेवखरी, रैथा समेत कई गांवों के लोग आते-जाते हैं। करीब 10 वर्ष से सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र के लोग परेशान हैं।
जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीर हादसों का शिकार होते हैं। लंबे समय से लोग सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी ने सड़क की मरम्मत के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें