पड़ाव के बहादुरपुर में बना वॉच टावर। संवाद
पीडीडीयू नगर। वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो की तैयारियां चंदौली जिला प्रशासन भी जोर-शोर से कर रहा है। पड़ाव क्षेत्र के बहादुरपुर में गंगा तट पर दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
पीडब्ल्यूडी का दावा है कि करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। एयर शो की निगरानी के लिए सूजाबाद से कटेसर तक 21 वॉच टावर बनाए गए हैं। वहीं, 50 हजार वाहनों के लिए तीन निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। भीड़ नियंत्रण के लिए सात किमी तक बैरिकेडिंग की जाएगी और कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।
एयर शो देखने के लिए बहादुरपुर में गंगा नदी के किनारे करीब सात किलोमीटर तक बैरिकेडिंग की गई है। गंगा तट तक पहुंचने के लिए पुरानी सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है।
इसके अलावा दो नई सड़कें भी बनाई जा रही हैं ताकि दर्शकों को आवागमन में परेशानी न हो। वाहनों की पार्किंग के लिए तीन निशुल्क स्थल तैयार किए जा रहे हैं। इनमें बहादुरपुर-पड़ाव मार्ग पर पंचायत भवन के पीछे, पीडीडीयू नगर-पड़ाव मार्ग पर और साहूपुरी रोड पर पार्किंग बनाई जा रही है। नकी कुल क्षमता करीब 50 हजार दोपहिया और चारपहिया
पड़ाव के बहादुरपुर में बना वॉच टावर। संवाद
पड़ाव के बहादुरपुर में बना वॉच टावर। संवाद