नगर से सटे कूढ़े खुर्द गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रामधनी यादव की खुशी में सोमवार को दीपावली सा जश्न मनाया गया।
जिसके
लिए सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी गई और शाम होते ही लोगों ने स्वेच्छा
से मंदिरों, छतों, तालाबों पर दीये जलाए। गांव में 21 सौ दीये जलाए गए।
इस दौरान प्रधान रामधनी यादव ने कहा कि यह गांव वालों का प्यार है और
गांव के विकास के रूप में मैं इस कर्ज को उतारने का वायदा करता हूं।
इससे
पूर्व दीपोत्सव का आरंभ समाजसेवी बनारसी यादव ने संतोषी माता मंदिर में
दीप जलाकर किया। इस दौरान रामप्रसाद यादव, दशरथ यादव, बब्बन यादव,
शमसुद्दीन, शिवशंकर, कयामुद्दीन, मदन यादव, बनारसी, अजय, जेपी यादव,
कमला, लक्ष्मण आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
इसी तरह अन्य गांवों में भी जीते
प्रत्याशियों ने मिठाइयां बांटी और जुलूस निकाल कर खुशियां मनायी। इसी तरह
मवैया में 1028 वोट से जीत हासिल करने वाले किरन जायसवाल ने अपने पति के
साथ जुलूस निकाला और गांव में मिठाइयां बांटी।
चकिया में सर्वाधिक मतों से
मात्र 19 वर्ष की आयु में जीत हासिल करने वाली किरन ने गांव के विकास कराने
के लिए तत्पर रहने का दावा किया।
इसी तरह नियामताबाद विकास खंड के
बहादुरपुर में आरती ने 1421 वोटों से जीत हासिल कर आरती यादव ने जीत हासिल
की है। सोमवार को पूरे गांव मकें पति शिव आसरे यादव के साथ जुलूस निकाला और
मिठाइयां बांट कर खुशियां बांटी।