फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों को नहीं सताएगी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को गर्मी नहीं सताएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री हाल में हाई वैल्यूम लो स्पीड फैन लगाया गया है। ढाई लाख रुपये की लागत से लगे इस पंखे से पूरे यात्री हाल में यात्रियों को गर्मी नहीं सताएगी।
विज्ञापन

हावड़ा दिल्ली रूट पर महत्वपूूर्ण स्थानीय स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। अति व्यस्त स्टेशनों में शुमार स्टेशन को खूबसूरत बनाने के साथ यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाया जा रहा है। इसी के तहत स्टेशन के टिकट काउंटर और यात्री प्रतीक्षा के बीच की दीवार को हटा दिया गया। इससे स्टेशन का हाल बड़ा हो गया है। वहीं यात्री हाल में लगे सभी पंखों को हटा दिया गया और हाल में हाई वैल्यूम लो स्पीड फैन लगाया गया है। ढाई लाख रुपये की लागत से लगे इस पंखे की खासियत यह है कि बिना आवाज के पंखा चलता है और कोने कोने तक इसकी हवा एक समान पहुंचती है। वहीं इसके बडे डैने आकर्षक हैं। इससे यात्रियों का ध्यान सहसा इस पंखे की ओर जा रहा है। वहीं यात्री हाल की दीवारों को बनारस के घाटों की सिनरी से सजाया गया है। वहीं यात्री हाल में चहुंओर एलईडी लाइट लगाई गई है। इससे यात्रियों को अलग ही एहसास हो रहा है। इस संबंध में इलेक्ट्रिक विभाग के एसएसई अश्वनी सिंह ने बताया कि इस पंखे के लगने से दीवारों पर लगने वाले पंखे की जरूरत नहीं रही। इससे यात्रियों को गर्मी नहीं लगेगी वहीं स्टेशन की खूबसूरती बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें