फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने दीवार खड़ा करने का जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित सकलडीहा रोड के रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण के विरोध में कैलीरोड के पास पिलर डालकर दीवार खड़ा किए जाने से नाराज व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि मुख्यालय के सकलडीहा रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए लगभग नौ से ज्यादा पीलर खड़ा कर पंडित कालोनी के पास तक ले जाना था, लेकिन अब इसमें कटौती कर सिर्फ आधा दर्जन पीलर खड़ा कर डाकबंगला मोड़ के पास तक ही गिराया जा रहा है। इसके साथ ही पीलर के साथ दीवाल भी खड़ा किया जा रहा है। इससे कारण कई दुकानें प्रभावित हो जाएंगी। इससे व्यापारियों को परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। कहा कि दीवार खड़ा होने से पेयजल कनेक्शन पूरी तरह से कट जाएगा। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी। इस मौके पर राजीव यादव, धनंजय विश्वकर्मा, गोविंद गुप्ता, अमरेश सिंह, दीपक गुप्ता, राजेश चौहान, गोपाल मद्धेशिया, निर्मल यादव, राणा प्रताप सिंह, अनिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें