फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवी पैट की मतदाताओं को दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। मुख्य चुनाव आयोग के निर्देश पर लोक सभा चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के साथ वीवी पैट से वोटिंग कराई जाएगी। इसको लेकर शनिवार को सकलडीहा मतदान केंद्र पर नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने लगभग दो दर्जन मतदाताओं को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में पारदर्शिता के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के साथ वीवी पैट का प्रयोग भी किया जाएगा। इसके माध्यम से मतदाताओं को मतदान के बाद यह पता चल सकेगा कि उनका वोट किसे पड़ा है। इसके लिये सकलडीहा विधान सभा के कुल 205 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें