फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। परिवहन विभाग की ओर से शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें अपर जिलाधिकारी बच्चालाल ने भाषण प्रतियोगिता में सफल तीन प्रतिभागियों को 21, 11, और सात हजार को चेक देकर सम्मानित किया। वहीं उन्हे जिले का सड़क स़ुरक्षा राजदूत नामित किया गया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरुकता के लिए 28 नवंबर को जिले के सभी कालेजों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसके बाद सनबीम मुगलसराय की छात्रा आरुषि सिंह को प्रथम, एसआरवीएस पचफेड़वा की अनामिका तिवारी को द्वितीय और खंडवारी देवी इंटर कालेज की प्रगति पांडेय को तृतीय स्थान के लिए चुना गया। शनिवार को अपर जिलाधिकारी बच्चालाल ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । प्रथम विजेता को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार और तृतीय को सात हजार का चेक दिया गया। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को कमेटी द्वारा सड़क सुरक्षा राजदूत के लिए नामित किया है। जो समय-समय पर लोगों को यातायात नियमों के बारें में जानकारी देंगी। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें