फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों के अधिकार के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

धानापुर। स्थानीय कस्बा स्थित मदरसा मिस्बाहुल उलूम में मंगलवार को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर हुई गोष्ठी में अल्पसंख्यकों के अधिकार पर चर्चा हुई। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों के हित के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

इसमें नजमुल उलूम हिनौता सहित अन्य मदरसा के शिक्षक और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने कहा कि अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के बारे में अभिभावकों को जागरूक होना होगा और बच्चों को उनके अधिकार और कर्तव्य के बारे में बताना होगा। उन्होंने अल्पसंख्यकों को कहा कि साथियों हम आजाद भारत में अपने अधिकार और सम्मान का ख्याल रखते हुए देश के लिए समर्पित हैं और रहेंगे। प्रधानाचार्य मौलाना खालिद ने अधिकारों और कर्तव्यों के विषय में चर्चा की। कहा अधिकारों के लिए हमें शिक्षित होना होगा। इस दौरान आतिफ खान जिद्दी, मौलाना वसीम, मुफ़्ती इरशाद अहमद, अलाउद्दीन, हसीब, सज्जाद, अब्दुल सलाम, वकार अहमद, मास्टर आफताब, गयासुद्दीन खान, अबुल्लैस खान, कारी नजीर अहमद, नेहाल अहमद, इजहार खान, हाफिज महफ़ूजर्रहमान, निधि गुप्ता, रोशनी सिंह, राशिद खान, इम्तियाज अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें