फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजी बने स्वच्छता अभियान प्रकल्प के नगर संयोजक -अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता अभियान प्रकल्प की कैलाशपुरी स्थित केशव कक्ष में हुई बैठक में नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की भी रूपरेखा भी तैयार की गई।
विज्ञापन

जिला सह संयोजक विकास शर्मा ने बताया कि रामजी यादव नगर संयोजक, प्रभुनारायण यादव एवं रिजवान सिद्दीकी नगर सह संयोजक बनाए गए हैं। सौरभ सिंह कैलाशपुरी, अमरनाथ शाहकुटी, शिवलाल यादव मवई खुर्द, अमन मिश्रा न्यू महाल, मनीष सिंह पटेल नगर, शिवकुमार गुप्ता उर्फ दीपक रविनगर, महेश यादव सुभाष नगर, अल्तमस मैनाताली के वार्ड संयोजक घोषित किए गए।इस मौके पर 18 को सुबह 8 बजे मवई भाग 1 व 2, परशुरामपुर एवं इस्लामपुर वार्ड और गांव में कार्यक्रम आयोजित करने की घोषण की गई। बैठक में चन्द्रशेखर पासवान, डॉ अनिल यादव रहे। धन्यवाद ज्ञापन कुशल केशरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें