फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीटेक्निक कालेज में रोजगार मेला दो को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से दो नवंबर को मुख्यालय स्थित पालीटेक्निक कालेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें हैवल्स इंडिया एवं पार्लेजी बिस्कुट जैसी दिग्गज कम्पनियां युवाओं को नौकरी के लिए चुनेंगी।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी शिव ललित सिंह ने कहा कि पालीटेक्निक में आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है। इसमें हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी आनलाइन व आफलाइन दोनों की माध्यम से प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक मूल अंकपत्रों, प्रमाण-पत्रों व बायोडाटा के साथ-साथ चार नवीनतम फोटो के साथ मेला स्थल पर सुबह नौ बजे पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। मेले में प्रतिभाग कर रही हैवल्स इंडिया, पार्लेजी बिस्किट, आकृति, ग्रेजीयानो ट्रांसमिशन इंडिया, द इंडिया थर्मिट कम्पनी, शिवशक्ति बायोटेक्नोलाजी, कृष एचआर सर्विसेज, द पोंटी चड्ढा, जी4एस सिक्योर साल्यूशन इंडिया, एक्जेण्ट एक्वा व विनुथना फर्टिलाइजर्स जैसी कुल 40 कम्पनियां हिस्सा लेंगी। इन कंपनियों के प्रतिनिधि मेले में उपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से नौकरी के लिए चयन करेंगे। बताया कि स्विगी कम्पनी में 1500 रिक्तयां है। इसमें नौकरी हासिल करने के लिए 18 से 35 आयुवर्ग के न्यूनतम कक्षा आठ उत्तीर्ण अभ्यर्थी लाइट ड्राइविंग लाइसेंस के साथ उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें