फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटों ने लाल बहादुर शास्त्री पार्क में की साफ- सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कैडेटों ने बुधवार को नगर के लाल बहादुर शास्त्री पार्क में साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि जहां सफाई होती है वहां लक्ष्मी का वास होता है। यह बात भी सच है कि सफाई से हमारे स्वास्थ्य का भी घनिष्ठ नाता है। तभी तो जब हम गंदगी के संपर्क में आते है तो उसका सीधा कुप्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए हमें घर के साथ-साथ वातावरण की स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए। बटालियन के मुख्य अधिकारी मेजर अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि हम उस समर्थ एवं गौरवशाली भारतीय संस्कृति के अनुयायी हैं। इस मौके पर लेफ्टिनेंट (डॉ) अशोक त्रिपाठी, सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले, सूबेदार केशर सिंह, नित्यानंद सिंह, संजीव सिंह, हवलदार राकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, एचपी शर्मा, थापा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें