फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने आधा दर्जन गांवों में किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धानापुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक सबसे पहले प्रसादपुर खरखोलिया गांव पहुंचे। यहां कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। यदि किसी योजना के लाभार्थी से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही हो तो तत्काल उन्हें सूचित किया जाए। लाभार्थी की हर संभव मदद की जाएगी। ग्रामीणों ने नाली, खड़ंजा, राशन कार्ड, शौचालय, आवास सहित अन्य समस्याओं को विधायक के सामने रखा जिसपर उन्होंने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक ने बिरना, सीतापोखरी सहित अन्य गांवों में भी जनसंपर्क किया। इस दौरान हृदय तिवारी, अवनीश पांडेय, सूबेदार सिंह, कमलाकांत मिश्रा, डॉ रामानुज, सत्यवान मौर्य, बंसराज यादव, विनोद राम, बीरेंद्र सिंह, महेंद्र पांडेय, सुरेश बिंद, अन्नू सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें