फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने लिया यात्रियों से स्वच्छता का फीड बैक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के स्थानीय मंडल में चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवारा के तहत शनिवार को 91 यूपी बटालियन के कैडेटों और पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के छात्रों ने पीडीडीयू रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों से स्वच्छता का फीडबैक लिया। इसकी रिपोर्ट वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार को सौंपा। इसके पूर्व कैडेटों और छात्रों ने यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

रेलवे के निर्देश पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार की देख-रेख में 91 यूपी बटालियन एनसीसी व पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के छात्रों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को स्टेशन प्लेटफॉर्म व सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों से सफाई व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली । इस मौके पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि सरकार भारत के अधिकतर रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन बनाने के लिए प्रयासरत है। विद्यालय के प्राचार्य मेजर अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि स्टेशन को आदर्श बनाने के लिए स्वच्छता की भूमिका अहम है। इस मौके प्रदीप चौधरी, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ अंगद तिवारी, कामेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें