फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडिशनल एसपी ने दर्ज किया होमगार्ड का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल और दरोगाओं द्वारा पीटे जाने के मामले की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र यादव ने सोमवार को पीड़ित श्याम सुंदर और उसकी बहन इंदा देवी का बयान दर्ज किया। पीड़ितो का बयान दर्ज करने के बाद एडीशनल एसपी नक्सल में जांच रिर्पोट एसपी को भेज दिया है। बताया कि एसपी के निर्देश पर उन्होने पीड़ितों का बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन

बबुरी थाने पर तैनात होमगार्ड श्याम सुंदर ने चकिया कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी, एसआई सुनील मिश्रा और कस्बा चौकी प्रभारी पर 13 जुलाई को बंद कमरे में उसे पीटने का आरोप लगाते हुए रविवार को एसपी संतोष सिंह से उनके आवास में न्याय की गुहार लगाया था। आरोप था कि बहन के लिए न्याय की गुहार लगाने के लिए चकिया कोतवाली पहुंचने पर उसे बंद कमरे में लाठी डंडे से पीटा गया था। एसपी संतोष सिंह ने होमगार्ड श्याम सुंदर द्वारा लगाए गए आरोप की जांच करने के लिए एडीशलन एसपी आपरेशन वीरेंद्र यादव को एक दिन में जांचकर रिर्पोट देने का निर्देश दिया था। सोमवार को होमगार्ड श्याम सुंदर और उसकी बहन इंदा देवी ने वीरेंद्र यादव के समक्ष उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया और शरीर पर लगे चोटों को भी दिखाया। एडीशन एसपी नक्सल वीरेंद्र यादव ने बताया कि होमगार्ड और उसकी बहन का बयान दर्ज किया गया है। जांच पूरी होने पर एसपी को रिर्पोट भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें