फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम को सौंपा कोर्ट का आर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के जनौली गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलकर गांव की सार्वजनिक पोखरी को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। साथ ही हाईकोर्ट द्वारा जनौली के रकबा संख्या 411 को अतिक्रमण मुक्त कराने का आर्डर कापी भी सौंपा। जिसमें निर्देशित किया गया है कि डीएम मौके पर जाकर अतिक्रमण को चिह्नित करके कार्रवाई करें। डीएम नवनीत सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने सकलडीहा तहसीलदार को मौके का मुआयना करने और मनरेगा के तहत खुदाई कराकर अतिक्रमण को हटाने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

धीना थाना क्षेत्र के जनौली स्थित रकबा संख्या 411 में सार्वजनिक पोखरी है। शुक्रवार को डीएम से वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पोखरी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लोगों ने कई बार तहसील स्तर के अधिकारियों से गुहार की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने 31 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर किया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद पांच जून को डीएम चंदौली को मौके पर जाकर अतिक्रमण को चिह्नित करके हटवाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सर्वाजनिक तलाबों और जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगा। इस दौरान अखिलेश्वर चौबे, प्रदीप पांडेय, जगदीश सिंह, क्षमाशंकर पांडेय, दीनानाथ चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें