फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़खाने में बदल गया है मुबारकपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र स्थित मुबारकपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भवन अत्यंत जर्जर हो गया है। विद्यालय के कमरों में ग्रामीण उपले रख रहे हैं। स्कूल की दीवारें क्षतिग्रस्त है और खिड़की, दरवाजे, फर्नीचर टूट गए हैं। कई महीनों से प्रधानाध्यापक अनुपस्थित चल रहे हैं। इससे विद्यालय में पंजीकृत 51 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में पड़ गया है। ये बच्चे बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय के भवन में पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में कुल 51 बच्चे पंजीकृत है। यहां बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक नियुक्त हैं। यहां तैनात प्रधानाध्यापक शिवा सिंह पिछले कई माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। ऐसे में यहां एक अध्यापक के भरोसे पढ़ाई हो रही है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के खिड़की, दरवाजे, फर्नीचर टूट फूटकर बिखर गए हैं। वहीं इस विद्यालय की दीवारें भी कई जगह से फटी हुई है। इससे यह विद्यालय निष्प्रयोज्य दिखाई दे रहा है। इसका लाभ आसपास के ग्रामीण उठा रहे है। विद्यालय के कमरे गोबर के उपलों से भरे हुए हैं। इससे विद्यालय में पठन-पाठन पूरी तरह ठप है। इस विद्यालय के छात्र परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के भवन में जूनियर छात्रों के साथ बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। गांव के मुकेश साहनी, सुंदर साहनी, पप्पू साहनी, बुझारत राजभर, अनिल, सुभाष, अशोक, नरसिंह राजभर, मुन्ना का कहना है कि विद्यालय की जर्जर स्थिति के साथ ही प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति से बच्चों का भविष्य अंधकारमय है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि विद्यालय के भवन को व्यवस्थित कराने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद को अवगत करा दिया गया है। धन प्राप्त होते ही विद्यालय की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें