चंदौली। जिले के नोडल अधिकारी व मुख्यमंत्री के दूत, ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव मंगलवार को जिले में होंगे। वे कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में जिले में विकास कार्यों समीक्षा करेंगे। वे किसी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी बैठ कर समस्या सुन सकते हैं।
जिलाधिकारी अपने पहले तहसील दिवस से दूर रहेंगे। कारण यह कि अनुसूचित जाति जनजाति आयोग ने डीएम, एसपी और डीएफओ को तलब किया है। इसके कारण यह तीनों अधिकारी मुख्यालय से बाहर हैं। सोमवार की देर रात अनुराग श्रीवास्तव के आने की संभावना है वे सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद मंगलवार को सुबह संपूर्ण समाधान दिवस में जाएंगे। वहां फरियादियों की समस्या सुनने के बाद कलक्ट्रेट में पहुंच कर अधिकारियों संग बैठक कर विकास की समीक्षा करेंगे। इस संबंध में सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभारी अधिकारी के आने की सूचना है। यहां आने के बाद वह किस तहसील में जाएंगे यह निश्चित नहीं हो पाया है। इसके बाद अधिकारियों के साथ निति आयोग के तहत प्रगति रिपोर्ट को देखेंगे।