फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सम्मेलन में महिला एवं बाल अधिकार की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में स्थित जागेश्वरनाथ धाम परिसर में सोमवार को महिला सामाख्या के तत्वावधान में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं एवं बच्चों को दिए गए अधिकारों के बारे में ग्रामीण महिलाओं को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर महिला संघ की कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महिला सामाख्या की रीता शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें महिला हिंसा, घरेलू हिंसा, महिला संजीवनी, नारी अदालत के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बाल अधिकार अधिनियम के विविध आयामों की जानकारी भी महिलाओं को दी। महिला सामाख्या वाराणसी द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया । इसमें महिला हिंसा, भ्रूण हत्या तथा बाल विवाह, दहेज को फोकस किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा अनेक जागरूकता गीतों की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर लखनऊ से दीपाली, पंडी गांव के प्रधान, पूजा, मंगला, ममता मौजूद रहीं। संचालन रीता शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें