भारतीय जनता पार्टी किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेती, चाहे लोक सभा हो, विधान सभा हो अथवा निकाय चुनाव। यूपी में हो रहे निकाय चुनाव में भाजपा को सफलता मिलेेगी। गुजरात और हिमाचल विधान सभा में भाजपा तीन चौथाई बहुमत हासिल करेगी। ये बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। वे नगर में भाजपा के निकाय चुनाव के लिए संतोष खरवार के केंद्रीय कार्यालय पर पहुंचे थे।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुुसैन ने गुजरात चुनाव पर कहा कि हार्दिक, जिग्नेश का साथ कांग्रेस को नहीं जीता पाएगा। कहा कि पाटीदार समाज भाजपा के साथ है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की जहां जहां हार होती है राहुल गांधी का कद बढ़ता है। गुजरात की हार में बाद राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष का ताज पहचाना जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है। भाजपा इसका विवाद का सर्वसामान्य हल चाहती है। पद्मावती फिल्म के मुद्दे पर कहा कि जनभावनाओं का ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं संग बैठ कर जीत की योजना तैयार की। इस अवसर पर मुगलसराय विधायक साधना सिंह , पूर्व विधायक शिवपूजन राम, राणा प्रताप सिंह, संतोष खरवार, विष्णुकांत अग्रवाल, रंजीत कुमार, रंजन साह, शिव शंकर पटेल, हरवंश सिंह, ज्योति जायसवाल, राकेश कन्नौजिया, संजय कनौजिया, राहुल जायसवाल, आलोक कुमार , आशीष गुप्ता , अशोक सिद्धार्थ , संजय अग्रवाल, आलोक वरुण आदि रहे।