फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने पांच कर संग्रहकर्ताओं के एक दिन का काटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर की नवागत ईओ रोली गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कर वसूली का आंकड़ा कम होने पर फटकार लगाते हुए कर निर्धारण अधिकारी सहित 16 कर्मियों का अक्तूबर माह का वेतन रोक दिया । वहीं उसमें से पांच कर संग्रहकर्ता के एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है । कर वसूली में कमी पर ईओ ने मंगलवार को सभी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया ।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से ईओ रोली गुप्ता के पदभार ग्रहण नहीं करने से पालिका के कई कार्य रुके हुए थे । पदभार संभालते ही ईओ रोली गुप्ता ने नगर पालिका के कर विभाग की समीक्षा बैठक ली । जिसमें कर विभाग द्वारा गृहकर, जल मूल्य व जलकर सहित अन्य करों की वसूली की मासिक रिपोर्ट का अवलोकन किया तो नाराजगी जताई। कर वसूली में खराब प्रदर्शन देख कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, कर अधीक्षक राम आसरे सरोज सहित चार कर निरीक्षक एवं दस कर संग्रहकर्ता का अक्टूबर माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया । इसके बाद सोमवार को कर के बाबत किसी भी प्रकार की वूसली नहीं होने पर पांच कर संग्रहकर्ता का एक दिन का वेतन काटने का आदेश संबंधित अधिकारी को दिया। ईओ द्वारा की गई इस कार्यवाही से अन्य विभाग के कर्मचारी भी अपने- अपने कार्यों को लेकर काफी सतर्क हो गए है।
इस संबंध में ईओ रोली गुप्ता ने बताया कर विभाग द्वारा खराब वसूली किए जाने पर इस तरह की कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि अपने करों का भुगतान समय से करें अन्यथा विभाग की ओर से कर वसूूली के लिए अन्य कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें