सकलडीहा। विकासखंड के बरठी गांव स्थित बालिका इंटर कालेज परिसर में रविवार को भाकपा माले की ओर से ब्लाक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकतंत्र के लिये केन्द्र और प्रदेश सरकार को खतरा बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक कामरेड मुंशी राय ने कहा कि देश व प्रदेश की हालत ठीक नहीं है गरीब तबके को काफी मुसीबत उठानी पड़ रही है उनका शोषण हो रहा है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस तरह से देश और प्रदेश के लोग परेशान हैं वह किसी देश व प्रदेश के लिए ठीक नहीं है। कहा कि आने वाले चुनाव में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ेगा। वहीं कामरेड रमेश राय ने कहा कि देश को सच्चाई से अवगत करानेवाले छात्रों के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा लगाया जा रहा है। यहीं नहीं पत्रकार गौरी लंकेश की भी हत्या करा दी गई। अंत में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। वहीं सर्व सम्मत से कामरेड विजयी प्रसाद को संगठन का ब्लाक सचिव मनोनित किया गया। कार्यक्रम में कई लोगों ने विचार प्रकट किए। इस मौके पर कल्पनाथ पाल, रामअवध राय, सुन्नर राय, झन्ने राम, तेजू राय, जयराम राय, प्यारे राय, रामनरायण गुप्ता, निजामुद्दीन अंसारी, सारनाथ आदि लोग मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता ओमप्रकाश राय व संचालन जिला कमेटी मेम्बर कामरेड ने किया।