फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी के सामने आए सिर्फ चार प्रार्थना पत्र

विज्ञापन
बताई समस्या
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। मुगलसराय कोतवाली में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शनिवार को आयोजित हुए समाधान दिवस में सिर्फ चार फरियादी ही अपनी समस्याएं लेकर आए। सभी मामले राजस्व विभाग से जुड़े थे। संबंधित लेखपालों को मौका देखकर रिपोर्ट लगाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

थानों और कोतवालियों में लगने वाले समाधान दिवस में फरियादियों की रुचि कम होती जा रही है। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद से लोगों को उम्मीद जगी थी कि कोतवाली और थानों में लगने वाले समाधान दिवस में गुणवत्ता पूर्वक त्वरित कार्रवाई होगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पिछले ढर्रे की तरह ही समाधान दिवसों में कार्य होता नजर आया। कच्छप गति व गुणवत्ता पूर्वक कार्य नहीं होने से लोगों का समाधान दिवसों में आना कम हो गया है। पिछले कई बार से समाधान दिवस में औसतन छह से सात प्रार्थना पत्र ही आ रहे हैं। शनिवार को मुगलसराय कोतवाली में जिलाधिकारी हेंमत कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना दिवस का आयोजन सुबह दस बजे से ही शुरू कर दिया गया था। एसडीएम सत्येन्द्र सिंह, कोतवाली एसपी सिंह एवं समस्त संबंधित लेखपाल उपस्थित हुए । डीएम और एसपी भी मुगलसराय कोतवाली पहुंचे । इस दौरान चार फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। लगभग एक घंटे तक बैठने के बाद डीएम और एसपी लगभग पौने दो बजे अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें