फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गुना मुआवजा राशि मिलने की आस में हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। केंद्र सरकार द्वारा सैयदराजा जमानिया मार्ग के निर्माण की सूचना मात्र से सड़क किनारे खेतों वाले लोगों में काफी उत्साह है। सबसे ज्यादा खुशी उन किसानों को है जिनकी ज्यादा जमीन सड़क से सटी हुई है। उन किसानों को भरोसा है कि सरकार द्वारा सड़क निर्माण के लिए उनकी जमीन अधिग्रहित की जाएगी और उन्हें बाजार मूल्य से 4 गुना ज्यादा मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन

पिछले एक वर्ष से सैयदराजा जमानिया मार्ग के फोरलेन बनने की चर्चा काफी जोरों से जारी है। पिछले माह 25 अगस्त को समाचार पत्रों में सैयदराजा जमानिया मार्ग के फोरलेन बनने की स्वीकृति का समाचार छपने के बाद सैयदराजा से लेकर जमानिया तक सड़क से सटे गांवों के किसानों में जमीन अधिग्रहण किए जाने और फोरलेन बनने पर चार गुना मुआवजा राशि मिलने की खुशी साफ देखी जा रही है। सैयदराजा से गाजीपुर तक जाने वाली सैयदराजा- जमानिया मार्ग की हालत पिछले काफी समय से ठीक नहीं है। इस सड़क का एक हिस्सा चंदौली तो दूसरा हिस्सा गाजीपुर संसदीय क्षेत्र में पड़ता है। सड़क खराब होने से गाजीपुर जाने में परेशानी होती है। अब समाचार पत्रों में एनएचआई से सारी औपचारिकता पूर्ण करने और जल्द से जल्द सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की जानकारी से आवागमन करने वालों के साथ - साथ सड़क किनारे खेतों वाले लोगों में भी एक नई उमंग देखने को मिल रही है। ऐसे लोग चट्टी चौराहों पर चार गुना मुआवजा राशि को लेकर ही चर्चा करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें