फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तालाब के पानी से नहीं हो पा रही 200 बीघा खेत की सिंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस पर इलिया के किसान दिलीप कुमार ने पांच बीघा में फैले तालाब के पानी से 200 बीघा खेत तक पहुंचने वाले नाले पर कब्जे की शिकायत की। कहा कि अतिक्रमण के कारण 200 बीघा खेत की सिंचाई के लिए किसान परेशान हैं। इस पर डीएम ने मामले की जांच कराकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। चकिया में डीएम चंद्र मोहन गर्ग की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस पर 107 शिकायतें आईं। मौके पर 6 का समाधान हो पाया।
विज्ञापन

उधर, जिले के सभी पांच तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 387 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर सिर्फ 34 का निपटारा हो पाया। चकिया में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दोपहर 12 बजे डीएम पहुंचे। यहां कुदरा गांव की गायत्री देवी ने आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। वहीं नगर पंचायत के वार्ड नंबर-8 दुर्गा नगर में विश्वंभर सैनी ने घर के नाबदान व बारिश के पानी की निकासी के लिए नाली के निर्माण की मांग की। वार्ड नंबर-4 कबीर नगर के सभासद केसरी नंदन ने घटमापुर में आईएचएसडीपी योजना के तहत बने आवास के चारो तरफ बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराने, गरला गांव निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने गोवंश आश्रय स्थल की धनराशि गबन करने, किसान नेता वीरेंद्र पाल ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए नहर व माइनर की सफाई कराकर पानी खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान एएसपी अनंत चंद्रशेखर, एसडीएम विकास मित्तल, सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, डीपीआरओ नीरज सिन्हा, एक्सईएन विद्युत निगम अरविंद सिंह, ईओ दिनेश कुमार, आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह आदि मौजूद रहे। नौगढ़ तहसील में एडीएम राजेश कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 25 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से 3 का मौके पर निपटारा किया गया। इस दौरान एसडीएम आलोक कुमार, नायब तहसीलदार प्रभुनारायण, बीडीओ अमित कुमार, सीओ आशुतोष आदि मौजूद रहे। सकलडीहा तहसील में एसडीएम कुंदनराज कपूर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 109 मामले आए। मौके पर 11 का निपटारा किया गया। इस दौरान सीओ रघुराज, कोतवाल हरिनारायण पटेल, बीईओ अवधेश राय आदि मौजूद रहे। पीडीडीयू नगर तहसील सभागार में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 82 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से 10 का मौके पर निपटारा हो पाया। इस दौरान तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, बीडीओ शरद चंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। चंदौली तहसील में एसडीएम दिव्या ओझा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 64 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 4 का निपटारा हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें