फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पार्क में योग से 20 महिलाओं को मिला आरोग्य, 10 का घटा वजन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पं.दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयुष मंत्रालय की ओर से शुरू पार्क में योग विषयक योग प्रशिक्षण शिविर कारगर साबित हुआ है। पांच महीने में यहां योग कर क्षेत्र की 20 महिलाएं शुगर, साइटिका, घुटना दर्द, थायराइड, स्पाइन, माइग्रेशन सर्वाइकल आदि बीमारियों से छुटकारा पाई है। वहीं 10 से ज्यादा महिलाओं के वजन में कमी आई है। जिले में दीनदयाल पार्क के अलावा पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क और चकिया स्थित काली मंदिर परिसर में पार्क में योग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सुबह छह बजे से आठ बजे तक योग शिक्षक लोगों को नि:शुल्क योग सिखाते हैं। शिविर में क्षेत्र के जलीलपुर, डुमरी, मडिया, कटेसर, सूजाबाद, चौरहट, रतनपुर सहित दर्जनों गांव के लोग आते हैं। केस-1
विज्ञापन

सूजाबाद निवासी बबीता गुप्ता ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से मोटापे से पीड़ित थीं। योग और संतुलित आहार से चार माह में 10 किलो वजह घटाई है। पहले उनका वजह 70 किलो था अब 60 किलो हो गया है।

केस-2 सूजाबाद निवासी उषा जायसवाल ने बताया कि पैर व हाथ में काफी दर्द होता था। वह चलने असमर्थ थी। पार्क में नियमित योग करने लगी। वजन घटने के साथ ही उन्हें दर्द से छुटकारा मिल गया।
विज्ञापन

-केस-3
मढि़या गांव निवासी किरण जयसवाल ने बताया कि वह कमर और हाथ पैर में असहनीय दर्द से पीड़ित थी। उन्हें हजारों रुपये की दवा करने के बाद भी दर्द से निजात नहीं मिली। पार्क में छह महीने रोजाना योग की। उनका दर्द दूर हो गया।

केस4-
डोमरी गांव निवासी मीना देवी ने बताया कि वह सितंबर से रोजाना पार्क में योग करती है। एक महीने में उनका वजन 10 किलो घट गया। पहले उनका वजन 90 किलो था। वजन घटने से वह स्वस्थ महसूस कर रही है।

इनसेटपार्क में है होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा का प्रबंध
-
दीनदयाल पार्क में योग के साथ ही लोगों को स्वस्थ रहने के लिए होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक विधि भी बताई जाती है। इसके लिए आयुर्वेदिक डॉ. नीलम शास्त्री, डॉ. दीपिका और होम्योपैथी डॉ. चंद्रभान पटेल नियुक्त हैं।पार्क में योग प्रशिक्षक डॉ. प्रज्ञा मिश्रा और डाॅ. शिवनाथ त्रिपाठी तीन-तीन दिन लोगों को योग विधि बताते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें