फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खो खो प्रतियोगिता में अयोध्या और देवरिया ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के यूपी क्लस्टर स्तरीय अंडर 19 खोखो प्रतियोगिता शुक्रवार को जेएस पब्लिक स्कूल में शुरू हुई। प्रतियोगिता में 24 जिलों के सौ विद्यालयों के 16 सौ छात्र खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मुख्य अतिथि सीआरपीएफ चकिया के कमांडेंट श्याम सुंदर, विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाईके राय और ओलंपिक एसोसिएशन वाराणसी रीजन अमित पांडेय ने झंडारोहण कर किया। पहले दिन कोर्ट में दोपहर तक तीन मैच हुए। उद्धाटन मैच जेबी एकेडमी अयोध्या और गुरूनानक इंग्लिस स्कूल वाराणसी के खेला गया। इसमें अयोध्या की टीम विजयी रही। दूसरे मैच में ज्ञानदीप इंग्लिस स्कूल चितईपुर वाराणसी ने द क्रिसेंन्ट स्कूल कुशीनगर को पराजित किया। वहीं, बालिका वर्ग के उद्घाटन मैच में गुरुकुल मिशन देवरिया ने सेठ एमआर जैपुरिया को हरा दिया। दूसरे मैच में डिवाइन सैनिक स्कूल लोहता ने स्टेपिंग स्कूल गोरखपुर को पराजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कमांडर शैलेष पांडेय ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। आब्जर्वर डॉ. निशांत ने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर प्रधानाचार्या विनीता सिंह, अमित पांडेय , रजनीश सिंह, डॉ. निशांत, डाॅ. विधुभूषण सिंह, संताेष सिंह, राणा प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें