फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए 20 ने की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए रविवार को नामांकन हुआ। डीडीयू मंडल में चार, नौगढ़ में 10 और धानापुर में 6 कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया।
विज्ञापन


दीन दयाल नगर मंडल के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को पोद्दार भवन में नामांकन हुआ। इसमें वर्तमान मंडल अध्यक्ष कुन्दन सिंह, राहुल जायसवाल, मनीष गुप्ता और विशाल तिवारी ने पर्चा दाखिल किया। मंडल अध्यक्षों की घोषणा प्रदेश स्तर पर की जाएगी। इस मौके पर चुनाव प्रभारी प्रदीप मौर्य, किरण शर्मा, सतीश चौहान, सौरभ चंद्रा, अशोक सोनकर तिलक, विश्वनाथ चौहान, महेंद्र पटेल रहे।
धानापुर पश्चिम मंडल के अध्यक्ष पद के लिए ब्लाॅक सभागार में चुनाव अधिकारी महामंत्री उमाशंकर सिंह की देखरेख में नामांकन हुआ। इसमें अरुण जायसवाल, रमेश द्विवेदी, गोपाल बिंद, अवनीश कुमार पांडेय, विनयराज पांडेय और रमेश विश्वकर्मा ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

नौगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए देवखत के महर्षि वाल्मीकि सेवा आश्रम में 10 लोगों का नामांकन किया। सर्वजीत खरवार, सुभाष गोंड, सुनील चौरसिया, भगवानदास अग्रहनी, अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम राय, संदीप जायसवाल, कल्लू जायसवाल आदि ने नामांकन किया। इस दौरान आनंद कुमार गुप्ता, देवेंद्र साहनी, सुजीत सिंह, दीपक गुप्ता और राधेश्याम श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें