फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 20 किलो का घंटा और चांदी की सात आंखें चोरी

विज्ञापन
धानापुर के कालीमाता बस्ती स्थित काली माता मंदिर में चोरी के बाद जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय कस्बा स्थित काली माता मंदिर से बुधवार की रात 20 किलो का घंटा और चांदी की सात आंखें चोर ले गए। बृहस्पतिवार को सुबह इंदु देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं, तब घटना की जानकारी हुई। कुछ देर बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


बुधवार की शाम आरती के बाद मंदिर के दरवाजे बंद कर लोग अपने घर चले गए थे। रात में चोर मंदिर में लगा पीतल की घंटा और मूर्तियों में लगीं चांदी की आंखें ले गए। सुबह मंदिर खुलने पर घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
तहरीर देने वाले सुरेश कुमार, विजय कुमार, राजू निषाद, जयदीप निषाद, सिंधबाज, धर्मेंद्र निषाद और मन्नू आदि का कहना है कि क्षेत्र में मंदिरों को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं। धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाओं से भय का माहौल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि मंदिर में चोरी के संबंध में तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें