फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आरोग्य मेले में 1955 मरीज ने कराया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद के दो शहरी और 21 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां पर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र के गरीबों का मुफ्त में इलाज किया गया। वही निशुल्क में दवा भी दी जाती है,ताकि गरीबों को आर्थिक क्षति न उठाना पड़े। इसमें कुल 1955मरीज का चिकित्सकों की ओर से इलाज किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉक्टर युगल किशोर राय ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले से शहर और ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों कोलाभ मिल रहा है। गांव में ही उनका उपचार होने के साथ-साथ जांच व दवा भी निःशुल्क हो जा रहा है। इसमें कुल 1955 मरीज का इलाज किया गया। जिसमें पुरुष 808, महिला 812, बच्चे 335, स्क्रीन के 357, ब्लड प्रेशर के 193, लीवर के 68, शुगर के 142और गैस्ट्रो के 268मरीज मिले है। कहा कि गांव के गरीबों के लिए ही मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो। जहां उन्हें चिकित्सकों के परामर्श के साथ-साथ निशुल्क दवा का भी वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें