सकलडीहा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) योजना के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शनिवार को विकास खंड में 75 एनआरएलएम की नई टीम गठित की गई। वहीं बीडीओ ने गठित टीम की महिलाओं को योजना से संबंधित जानकारी दी। साथ ही उनसे प्रशिक्षण के बारे में पूछा।
योजना के तहत गांवों में महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर विभिन्न प्रकार के लघु उद्योग लगाकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए बीते एक माह से आईसीआरपी इंटर नेशनल कम्यूनिटी रिसोर्स टीम के सदस्यों द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा था। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद 75 महिलाओं की नई टीम का गठन किया गया। अंत में सभी प्रशिक्षित महिलाओं से बीडीओ गुलाबचंद्र सोनकर ने प्रशिक्षण की जानकारी ली। इस मौके पर एडीओ पंचायत विजल लाल, ब्लॉक कोआर्डिनेटर शशांक रधुवंशी, समर बहादुर, अब्दुल कादिर, ग्रुप लीडर राजकुमारी, उर्मिला, चंदा, राधिका, इंद्रावती, नीतू सिंह, आरती मौजूद रहे।