फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से गिरा विद्युत पोल, बाल-बाल बचे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रक के धक्के से गिरा पोल, बाल-बाल बचे राहगीर
जीटी रोड किनारे जर्जर पोल से गुजर रहा था हाईटेंशन तार
टूटने के बाद सड़क किनारे पेड़ पर टिका तार और खंभा
सचित्र- 13
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। नई बस्ती स्थित एक लॉन के सामने रविवार की सुबह ट्रक के धक्के से जीटी रोड के किनारे विद्युत का जर्जर पोल और हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि बिजली का पोल और तार जीटी रोड की ओर न गिरकर सड़क किनारे एक पेड़ पर रुक गया। यदि जीटी रोड पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इससे राहगीर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर आपूर्ति ठप कर दी गई। इससे पीडीडीयू नगर सहित आसपास के इलाके के आपूर्ति शाम सात बजे तक बंद रही। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण पोल ठीक करने विभाग के कर्मी देर से पहुंचे।
विज्ञापन

जीटी रोड का चौड़ीकरण किए जाने से कई बिजली के पोल सड़क के किनारे आ गए हैं। ये पोल अक्सर वाहनों के धक्केे से टूटते रहते हैं। लोगों की शिकायत के बाद भी बिजली के इन खंभों को हटाया नहीं जा रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार को एक ट्रक को बैक करते समय खंभे को धक्का लग गया और वह टूट कर गया। वैसे भी खंभा काफी जर्जर हो गया था। टूटकर गिरा खंभा सड़क के किनारे पेड़ों पर जा टिका। अगर सड़क पर गिरता तो वहां से गुजरने वाले लोग व वाहन हाईटेंशन तारों की चपेट में आ सकते थे और बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पोल गिरने के बाद सुबह से देर शाम तक लोगों को बिजली नहीं मिली। बिजली कर्मी उसे दिनभर बनाते रहे। शाम करीब सात बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें