चहनिया। मारूफपुर नदेसर गांव निवासी शहीद चंदन का प्रथम शहादत दिवस रविवार को उनके पैतृक निवास पर मनाया गया। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद सकलडीहा एसडीएम न्यायिक और सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पिछले वर्ष पाकिस्तानी गोलीबारी में जम्मू- कश्मीर के राजौरी पुंछ के मेंढर के सेक्टर में 37 आर आर रेजीमेंट में सिग्नल मैन के पद पर तैनात चंदन शहीद हो गए थे। विधायक ने कहा कि चंदन की शहादत के लिए जो कुछ भी किया जायेगा। वह कम ही होगा। साथ ही शहीद की शहादत को नमन करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। एसडीएम न्यायिक ने कहा कि शासन प्रशासन की पूरी सहानुभूति शहीद परिवार के साथ है। शहीद की शहादत बेकार नहीं जाएगी। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने शहीद के बलिदान को याद करते हुए क्षेत्र के नौजवानों को उनसे सीख लेने की नसीहत दी। श्रद्धांजलि सभा के बाद क्षेत्र के युवकों ने बाईक जुलुस निकालकर क्षेत्र का भ्रमण किया। सभा में सत्यप्रकाश राय, डॉ. केएन पांडेय, श्रीराम दुबे, एसओ बलुआ धीरेंद्र कुमार सिंह, अजीत सिंह, आनंद तिवारी, चंद्रमा यादव, डॉ. शिवप्रकाश सिंह, योगेंद्र मिश्र, डॉ. सरिता मौर्या, सायरा बानों, प्रधान ऊषा यादव, अरविंद यादव, मनीष यादव फौजी, पवन शर्मा, सुभाष यादव उपस्थित रहे।