फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने जेसीबी से ढहाया नाली का अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। विकास खंड के बुद्धपुर गांव में जलनिकासी के नाले पर दो साल पहले हुए अतिक्रमण को रविवार को पुलिस और जिला प्रशासन से ढहवा दिया। इससे ग्रामीणों में खुशी है। दरअसल, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति नगीना यादव के नेतृत्व में तहसील दिवस पर शिकायत कर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। एसडीएम आशीष कुमार और सीओ त्रिपुरारी पांडेय की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

गांव में रायपुर-प्रसहटा मार्ग पर मुरली यादव और कामता सिंह के खेत के बीच जलनिकासी के लिए पाइप लगाई गई थी। इसपर गांव के कुछ लोगों ने दो वर्ष पहले अतिक्रमण कर लिया था। इस वजह से मुरली यादव महात्मा सिंह, अशोक सिंह, दयानंद आदि किसानों के खेत में जलभराव होने लगा था। उधर, जलनिकासी का मार्ग अवरुद्ध होते देख ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर न्याय की गुहार लगाई थी। इसको संज्ञान में लेते हुए शनिवार की देर शाम राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ खुद एसडीएम और सीओ गांव में पहुंच गए। टीम ने जेसीबी से जलनिकासी के मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटवा दिया। अधिकारियों की इस पहल से ग्रामीणों की बड़ी समस्या का आसानी से समाधान हो गया। समस्या को लेकर गांव में माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा था। अतिक्रमण हटने के बाद दोनों पक्ष के लोग सामान्य हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें