फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिखेरी छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। नगर के हसरत मोहानी नगर स्थित सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बुधवार की शाम छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष छटा बिखेरी। बच्चों के अभिनय, नृत्य देख कर अभिभावक ताली बजाते रहे। बच्चे ने नृत्य के माध्यम से भारत के विभिन्न राज्यों के परंपराएं लोगों केेे सामने रखी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने दीप जला कर किया।
विज्ञापन

समारोह में एसपी संतोष सिंह ने कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा से ही देश का भविष्य बेहतर होगा। कहा कि अभिभावकों को बच्चों से बालक की बजाय दोस्त की तरह बर्ताव करना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यकम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने राष्ट्रीय गीत से लोगों के दिल में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शित किया। बच्चों ने बिहार की छठ पूजा, महिला सशक्तीकरण, नवदुर्गा बंगाली धुमची डांस, राजस्थानी झूमर डांस, गोवा होप्स डांस, आसामी पिहू डांस, महाराष्ट्री लावड़ी नृत्य, अंब्रेला डांस के माध्यम से लोगों का मन मोहा। स्कूल प्रशासन की ओर से वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जबकि वर्ष भर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में नगर पंचायत चेयरमैन विरेन्द्र जायसवाल, रामजी, अनिल मौर्या, अनिल पांडेय, राकेश शर्मा, प्रमोद पाठक, सुजीत शर्मा, अजहर, सभासद नामवर, नागेन्द्र सिंह, मीना सिंह, पप्पू मास्टर, मनोज केशरी, रवि राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें