फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना निदेशक से मिले विधायक व जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। राज्य परियोजना निदेशक वेदपति मिश्र से गुरुवार को जनपद में सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत 1296 शिक्षामित्रों के बकाए मानदेय को लेकर जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत व सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने मुलाकात की। इसमें शिक्षामित्रों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से रखा और मानदेय को जारी करने की आवश्यकता जताशई। निदेशक ने अगले हफ्ते के अंत तक पिछले मानदेय सम्बन्धित समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं मानदेय की समस्या को संज्ञान में लेते हुए राज्य परियोजना निदेशक ने तत्काल वित्त नियंत्रक को बुलाकर मौजूद बजट के बारे में जानकारी ली और विधायक को अवगत कराया कहा कि एक सप्ताह कुछ धनराशि जनपद को प्रेषित कर दी जाएगी। वहीं शेष शिक्षामित्रों का अगले सप्ताह के अंत तक बजट भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें