फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने सचिवों को कार्य में सुधार लाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चंदौली। सदर विकास खंड के अधिकारियों की बैठक बुधवार को ब्लाक सभागार में हुई। इसमें खंड विकास अधिकारी एमपी चौबे ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, कायाकल्य योजना के प्रगति की समीक्षा की। मनरेगा की खराब प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई और तीन सचिवों को कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि मनरेगा के तहत निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा किया जाए। मस्टरोल भराकर मजदूरों का भुगतान तत्काल होना चाहिए। मनरेगा की खराब प्रगति पर सचिव राजेंद्र प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद व मुहम्मद शकील को कड़ी चेतावनी दी और कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत अधिकारी गांवों में प्रधानों संग समन्वय स्थापित कर अधूरे आवास व शौचालयों को पूरा कराने का काम करें। कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों का सुंदरीकरण कराने के साथ ही टाइल्स आदि लगाने का काम भी जल्द पूरा कराया जाए। कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एडीओ पंचायत नीरज सिन्हा संग ग्राम पंचायत सचिव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें