सैयदराजा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल बुधवार की शाम चार बजे स्थानीय धान क्रय केंद्र पर पहुंच कर धान खरीद की स्थिति का जायजा लिया। वहां मौजूद किसानों किसानों से उन्होंने बात की, रजिस्टर को देखा तथा बोरे की की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इस केंद्र पर रोजाना 600 कुंतल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है लेकिन सिर्फ 150 कुंतल प्रतिदिन के हिसाब से अब तक खरीद हुई है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को खरीद में तेजी लाने की कड़ी हिदायत दी।
जांच के दौरान पता चला कि 85 किसानों को अब तक 8678 कुंतल धान खरीदा किया। इसका पैसा 1770 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से किसानों के एकाउंट में आनलाइन भेज दिया गया। इस केंद्र पर प्रतिदिन छह सौ कुंतल धान खरीद की जानी है, इसके उलट यहां प्रतिदिन 150 कुंतल धान की ही खरीद हुई है। इस स्थिति पर डीएम ने संबंधित अधिकारी अमित सिंह पर नाराजगी जताते हुए मानक के अनुरूप लक्ष्य के अनुसार धान खरीद का निर्देश दिया। डीएम ने डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव को धान क्रय केंद्रों की मानिटरिंग करने का भी निर्देश दिया। चेतावनी दी कि कोई भी धान क्रय केंद्र बंद नहीं मिलना चाहिए। यदि किसी ने धान खरीद न होने की शिकायत की तो अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।